राजनांदगांव

संबलपुर पहुंच भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे घम्मन साहू

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिला पंचायत सभापति व भाजपा के केसीजी जिला अध्यक्ष घम्मन साहू अपनी टीम के साथ संबलपुर पहुंचे जहां भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान करने प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. शुक्रवार 2 दिसंबर को श्री साहू अपनी टीम के साथ पहले सिद्धपीठ गणेश मंदिर संबलपुर पहुंचे जहां गणेश जी की पूजा अर्चना पश्चात अपने प्रभार क्षेत्र संबलपुर में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान करने मतदाताओं के घर-घर पहुंच रहे हैं.

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री ज्ञानदास बंजारे, मंत्री गोरेलाल वर्मा, पार्षद अजय छाजेड़, शक्ति केन्द्र प्रभारी नरबद बोथरा, ललित, पवन जैन, कुमारी बाई, भावन बाई व ललिता सहित महिला मोर्चा की टीम मौजूद रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page