Advertisement
Uncategorized

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के कालना विधानसभा का विक्रांत सिंह को सौंपा प्रभार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए भाजपा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का वितरण प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में बर्धमान जिला अंतर्गत आने वाले कालना विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक कमान खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के तहत विक्रांत सिंह को कालना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ बनाने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का दायित्व सौंपा गया है। जिम्मेदारी मिलते ही वे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं और वहां पहुंचकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक वे पश्चिम बंगाल में रहकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान प्रचार प्रसार तथा संगठनात्मक बैठकों का संचालन करेंगे साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में कार्य करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विक्रांत सिंह के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में कालना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में चुनावी अभियान को नई गति और ऊर्जा मिलेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page