Uncategorized

खैरागढ़ महाविद्यालय के छात्रों ने मोहंदी केमिकल्स का किया भ्रमण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा विज्ञान प्रभारी भबिता मंडावी व विभाग अध्यक्ष मनीषा नायक के संरक्षण में शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मोहंदी स्थित स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण किया। जहां प्रबंधक सतीश भगत एवं टेक्निकल इंजीनियर काजल सिंह द्वारा विद्यार्थियों को प्लांट में बनने वाले उत्पादो, जैसे एंथ्रेसने कारबाजोल, नैप्थलीन विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों का उपयोग फर्टिलाइजऱ, एनालिटिकल रीजेंट, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लेबोरेटरी जैसे अनेक कार्य संस्थानों में किया जाता है। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण इंटरेक्टिव लर्निंग का एक हिस्सा है। शैक्षिक भ्रमण में हम परोक्ष नही बल्कि प्रत्यक्ष रूप से देखते है जिससे ज्ञान स्थायी होता है। इसका उद्‌देश्य छात्रों को कार्यस्थल में रसायनिक उद्योग के विभिन्न पहलुओं का अन्वेषण करना था जैसे उत्पादन प्रक्रियाएं, सुरक्षा उपाय और पर्यावरणीय नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त करना। इस भ्रमण ने छात्रों को रासायनिक उद्योग में उपयोग होने वाली उत्पादन प्रक्रियाओ, कच्चे माल की हैंडलिंग, रासायनिक प्रतिक्रियाएँ और उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया को समझने मदद की। इस इंटरएक्टिव भ्रमण में एमएससी रसायन शास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे व कार्यक्रम को सफल बनाने में दामिनी वर्मा व राकेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page