Uncategorized

बैटरी चलित ट्राईसाइकिल ने बदली दिव्यांग की ज़िंदगी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। ग्राम खपरी कलार निवासी जितेंद्र रजक के जीवन में उस समय सकारात्मक बदलाव आया जब उसे शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजना के अंतर्गत बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग जितेंद्र रजक के लिए यह सहायक उपकरण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा संबल साबित हुआ है। यह ट्राईसाइकिल सुशासन सप्ताह के अंतर्गत गोदग्राम सोनपुरी में आयोजित विशेष जनकल्याण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की गई। लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाई का सामना कर रहे हितग्राही के लिए यह सुविधा केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद अब जितेंद्र रजक दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता तथा आवागमन स्वयं कर पा रहे हैं। पहले जहां उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था वहीं अब आत्मविश्वास के साथ स्वतंत्र रूप से आवाजाही कर रहे हैं जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page