KCG

बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को उड़ाया, 7 जवान हुये शहीद, 8 जवान गंभीर रूप से घायल

सत्यमेव न्यूज बीजापुर. छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में बसे बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कुटरू मार्ग में जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है। इस नक्सल वारदात में 7 जवान शहीद हो गये हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। IG बस्तर रेंज सुंदर राज पी. ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बेदरे के अम्बेली नाला के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस नक्सल वारदात में 7 जवान शहीद हो गये हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। शहीद होने वाले और घायल होने वाले सभी जवान DRG दंतेवाड़ा के हैं। बताया गया कि डीआरजी जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी और करीब दो दिन के ऑपरेशन के बाद जवानों की टीम कैंप वापस लौट रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों की टीम को निशाना बनाया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page