राजनांदगांव

बिना बताये घर से निकले बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया

गंडई पुलिस की सराहनीय पहल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. घर से बिना बताये निकले 13 वर्षीय बालक को गंडई पुलिस ने सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. जानकारी अनुसार शनिवार 1 अक्टूबर को 13 वर्षीय बालक भोंगलु होटल के पास रो रहा था जिसे पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक लोमेश जांगड़े व आशीष जोगी के द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम सुरेंद्र पटेल पिता सुमेरी पटेल उम्र 13 साल निवासी छिड़बंधा थाना सहसपुर लोहारा बताया तथा वह घर में बिना किसी को बताये नाराज होकर लिफ्ट लेकर घर से निकल गया था.

पुलिस जवानों की मदद से थाना सहसपुर लोहारा में संपर्क कर परिजनों से संपर्क किया गया जिसके बाद गंडई पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page