KCGटॉप न्यूज़

अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, एसपी से हुई शिकायत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंघेडबरी में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। एसपी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम घोंघेडबरी में 01 मई 2025 को पुतरी पुतरा विवाह का उत्सव मनाया जा रहा था उसी दौरान शाम 6 डीजे की धुन में नाचते हुए लोग गांव का भ्रमण कर रहे थे। इसी समय गांव के ही निवासी महेश्वर साहू द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन स्कार्पियो क्रमांक सीजी 04 जेबी 7890 को चलाकर कुल 5 लोगों को चपेट में लेते हुए महाद्वीप कुमार जंघेल को रौंदकर जयराम वर्मा के घर के दीवाल से टकराकर पलट गया। दुर्घटना में महदीप कुमार जंघेल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी तथा वाहन चालक फरार हो गया। दुर्घटना में घायल तीन से चार व्यक्तियों को भी चोट आई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना दिनांक को रात्रि में थाना ठेलकाडीह में जाकर सूचना दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। अगले दिन 2 मई 2006 को रात्रि में घटना के संबंध में थाना ठेलकाडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर कार्यवाही संदेहास्पद है। मामले में बिना पंचनामा बनाए पुलिस द्वारा घटना स्थल से गाड़ी को हटाकर थाना ले जाया गया। थाना में पूछने पर गाड़ी मालिक द्वारा चलाया जा रहा था बताया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी को गांव के ही तीन लड़को द्वारा चलया जा रहा था। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page