Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

तेज़ रफ्तार वाहन ने दो गाय को कुचला, एक की मौके पर ही मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शनिवार की सुबह तड़के दुर्ग मार्ग पर धनेली वार्ड पुल के पास एक दर्दनाक घटना ने आमजनों को स्तब्ध कर दिया। सुबह तक़रीबन 4 बजे तेज़ रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही दो गायों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल होकर घंटों तड़पती रही और अंततः उसने भी दम तोड़ दिया।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह इलाका लंबे समय से रेत माफियाओं के अवैध परिवहन का मार्ग बना हुआ है। रात के अंधेरे में ओवरलोड ट्रकों और तेज़ रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम हो गई है। वार्ड के कुछ लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे भी किसी रेत माफिया की गाड़ी ही जिम्मेदार हो सकती है, जो मवेशियों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई।

जिले की मुख्य सड़कों में रफ्तार पर न कोई नियंत्रण है और न ही कोई ठोस निगरानी की प्रशासनिक व्यवस्था। आलम यह है कि टोल टैक्स बचाने के लिए दूसरे राज्यों की बड़ी-बड़ी हैवी व्हीकल गाड़ियां जैसे ट्रक, हाईवा, खुली सोल्ड बस आदि भी खैरागढ़ जिला मुख्यालय से होकर गुजर रही है वहीं नाबालिग और कम उम्र के युवा भी तेज रफ्तार वाहनों से सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आते हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल है। इस घटना ने मवेशियों की दुर्दशा और अमानवीय कृत्य को उजागर किया है वहीं जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के बीच प्रशासनिक ढिलाई और कानून के डर की कमी भी दिखती है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page