Uncategorized

फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को दी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी

खैरागढ़. शासन की जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सिलसिला जिले में निरंतर जारी है। इसी क्रम में कृषि विभाग एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 2026 के अवसर पर महिला किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत फसल बीमा पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। इस दौरान महिला किसानों को फसल बीमा की आवश्यकता, योजना के लाभ, पात्रता, बीमा कराने की प्रक्रिया तथा फसल क्षति की स्थिति में दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, एआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश बाघमारे एवं सहायक प्रबंधक बुश विलियम बाघे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित रहीं। इस अवसर पर 10 महिला किसानों को कृषि उपयोगी किट का वितरण किया गया। अधिकारियों ने महिला किसानों से शासन की कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य किसानों को भी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पीएमएफबीवाई @10 ‘सफलता की बात, किसान के साथ’ अभियान के अंतर्गत जिले में फसल बीमा योजना के प्रति जागरूकता एवं किसानों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 27 चैंपियन किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों को उपहार सामग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल सुरक्षा, योजना के लाभ, बीमा कराने की प्रक्रिया तथा फसल क्षति होने पर दावा प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को फसल बीमा के महत्व से अवगत कराते हुए समय पर बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page