Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
अपराध

फरार आदतन अपराधी राजा सोलंकी और लकी उर्फ रिजवान गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. एसपी त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में एक बड़ी कार्रवाई करते हुये खैरागढ़ पुलिस ने दो फरार आदतन अपराधियों राजा सोलंकी और लकी उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 12 अक्टूबर 2024 को अंकित अग्रवाल नामक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में फरार थे। 12 अक्टूबर को अंकित अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लक्की उर्फ रिजवान और राजा सोलंकी ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 296, 115(2), 351(2), 118 (1) 3 (5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर आये हुये हैं और दूसरे राज्य भागने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपी राजा सोलंकी एक आदतन अपराधी है और कुछ दिन पहले ही थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में लूट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी लक्की उर्फ रिजवान भी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अन्य विधिसंगत कार्रवाई शुरू कर दी है। खैरागढ़ पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है और अपराधियों को पकड़कर न्याय के हवाले कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page