Advertisement
Uncategorized

प्री-बोर्ड परिणामों की समीक्षा करने कलेक्टर ने ली जिले के प्राचार्यों की बैठक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। इस दौरान संयुक्त संचालक दुर्ग आर.एल. ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विद्यालयवार प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने कमजोर विषयों और कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर विशेष शिक्षण रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं नियमित मूल्यांकन और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुनियोजित प्रयासों और सतत निगरानी से जिले के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है। संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध रूप से पाठ्यक्रम पूर्ण करने शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने तथा अध्यापन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्यों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रावीण्य सूची में स्थान दिलाने हेतु सुनियोजित तैयारी करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही वीएसके ऐप अपार आईडी छात्रवृत्ति एवं आरटीई से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी प्राचार्यों को अवगत कराए। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ एवं छुईखदान, बीआरसी, समग्र शिक्षा के अधिकारी तथा जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page