KCGपॉलिटिक्स

प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, कार्यकर्ताओं के बल पर चलती है भाजपा- चौधरी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह खैरागढ़ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उनके साथ प्रशिक्षण प्रभारी अजय राव, केसीजी जिला भाजपा प्रभारी नलिनीश ठोकने तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। समापन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी है जिसकी वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति और कार्यपद्धति की गहन जानकारी होना आवश्यक है साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी कार्यकर्ताओं तक होना चाहिए ताकि इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत होते हैं और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है। ज्ञात हो कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम था। दूसरे दिन छह अलग-अलग वर्गों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इन सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिशेषर साहू, जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, आयश सिंह, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, श्यामपाल ताम्रकार, टी.के. चंदेल, आनंद सिन्हा, चंदन गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, उमा चौबे, नीलिमा गोस्वामी, देवीन बाई कोठले, विनय देवांगन, आलोक श्रीवास, दिनेश वर्मा, राजकुमार जंघेल, खम्हन ताम्रकार, ललित चोपड़ा, जैनेन्द्र जंघेल, ललित सोनी, शत्रुघ्न साहू, गोरेलाल वर्मा, वंदना तांडेकर, डोरेलाल साहू, श्यामसुंदर साहू, पन्ना मंडावी, दीना जंघेल, संदीप दास वैष्णव, नीलम राजपूत, किरण गुप्ता, जयप्रकाश साहू, प्रकाश सिंह, डॉ. चंदू वर्मा, अवध वर्मा, जंत्री साहू, अनुज देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page