Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
Uncategorized

पैलीमेटा में खाद की भारी किल्लत पर किसानों का फूटा गुस्सा, स्टेट हाईवे पर किया चक्का जाम

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. वनांचल क्षेत्र में खाद की गंभीर किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार को पैलीमेटा में स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर आक्रोश जताया। यह प्रदर्शन क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता निर्मला विजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन के कारण इस अंतरराज्यीय मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

किसानों का आरोप है कि पैलीमेटा सरकारी समिति के अंतर्गत आने वाले गांवों में डीएपी और यूरिया खाद की भारी कमी है जिससे उन्हें खेती के जरूरी कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि देश, प्रदेश और जिले में बैठी भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। कांग्रेस नेता विजय वर्मा ने कहा सरकार की गलत नीतियों के चलते 3000 से अधिक किसानों में केवल सीमित मात्रा में डीएपी बांटा गया है जिससे लगभग 1400 किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यूरिया की स्थिति भी चिंताजनक है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी फसलें चौपट होने की कगार पर हैं। भाजपा किसानों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद की आपूर्ति शीघ्र नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से क्षेत्र के किसान नेता प्रेमलाल साहू, लाल रोहित सिंह, धर्मेंद्र मांडवी, ईश्वर रजक, राजेश पाल, अशोक साहू, संजू रजक, काशीराम, जगन्नाथ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद थे। सभी ने एक सुर में कहा कि यह लड़ाई केवल खाद की नहीं बल्कि किसान के अस्तित्व की है जिसे वे हर हाल में जीतेंगे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page