KCG

पेट्रोल-डीजल संकट की खबर को प्रशासन ने बताया भ्रामक, कहा जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर प्रकाशित समाचारों पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार का संकट नहीं है। प्रशासन ने प्रशासनिक दावे हुए फेल फिर गहराया पेट्रोल-डीजल संकट शीर्षक से प्रकाशित खबर को भ्रामक बताते हुए वस्तुस्थिति सामने रखी है। जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के कुल 33 पेट्रोल पंप संचालित हैं। 11 जून 2026 की स्थिति में जिले में 224 किलोलीटर पेट्रोल और 188 किलोलीटर डीजल का भंडार उपलब्ध था जो आम उपभोक्ताओं वाहन चालकों तथा किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

खाद्य विभाग ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान कृषि कार्यों के कारण डीजल की मांग बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने संबंधित डिपो के साथ समन्वय स्थापित कर पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जिले के केवल दो पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हुआ है जहां तेल कंपनियों के सहयोग से शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर नो स्टॉक की स्थिति नहीं पाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा होने की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page