
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। पेंशनर्स संघ छुईखदान द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ अध्यक्ष लाल जेके वैष्णव ने पूजा-अर्चना के साथ की है। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही संघ के दिवंगत सदस्यों रामदुलारी मिश्रा, जनार्दन वासनिक, धरमदास जांगड़े, डा. सुखनंदन सिंह और हरिनारायण बक्शी को श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं 81 वर्षीय शिक्षक रामकुमार भट्ट को संगठन के प्रति सक्रिय योगदान के लिए अध्यक्ष लाल जेके वैष्णव ने सम्मानित किया। उन्होंने वरिष्ठ सदस्य की सक्रियता और सामाजिक सहभागिता की सराहना की है। कार्यक्रम में सुरेश महोबिया, बाबुलाल विश्वकर्मा, मयाराम साहु, डा. नंदकिशोर भट्ट, मिथिला महोबिया, गौकरण रजक, मानिक श्रीवास, गणेश महोबिया, रामविलास टाण्डेकर, पीएल सिन्हा, जितेन्द्र सिंह चौहान, खेमलाल चन्देल, रामखिलावन वर्मा, श्यामबिहारी भट्ट, झामन यादव, प्रेम पण्डुप चन्द्राकर, लतेलराम धुर्वे, रामकृष्ण देशमुख, रामकुमार भट्ट, लल्ला जितेन्द्र किशोर वैष्णव, पीलाराम चन्देल, राधेश्याम महोबिया, सुभाष महोबिया, जगदीश देशमुख और लक्ष्मीनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी संघ सचिव सतीश श्रीवास्तव ने दी।

