टॉप न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन

सत्यमेव न्यूज़/रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया. वे बीते कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्होंने सोमवार को सुबह करीब 6 बजे निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. श्री बघेल को ब्रेन और स्पाईन से संबंधित पुरानी बीमारी थी. उन्हें निमोनिया भी हो गया था. वे मोवा के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर में थे. नंदकुमार बघेल 89 साल के थे.10 जनवरी को कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पाटन सदन में उनका पार्थिव देव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर शेयर कर पिता के निधन की जानकारी दी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page