KCG

जिला सारथी समाज में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ के निर्देश पर नगर के दाउचौरा स्थित सारथी समाज सामुदायिक भवन में जिला सारथी समाज का गठन किया गया। बैठक में सारथी समाज के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सारथी, जिला अध्यक्ष पवन बघेल, जिला सचिव तोरण सारथी, किशन सारथी मौजूद रहें। नये जिले खैरागढ़ में सारथी समाज के पदाधिकारियों का सर्व सहमति से नियुक्ति किया गया है। सुजीत सारथी को जिला सारथी समाज का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दुष्यंत सारथी को जिला सचिव एवं सारथी समाज के युवा जिलाध्यक्ष की जवाबदारी वासू सारथी को दिया गया। इसी तर्ज पर जिला सचिव कान्हा सारथी, जिला उपाध्यक्ष किशन सारथी को नियुक्त किया गया। महिला सारथी समाज से प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में वार्ड नं. 17 की भाजपा पार्षद पुष्पा सिंदूर को सर्वसहमति से जवाबदारी सौंपी गयी। बैठक में प्रमुख रूप से चंद्रप्रकाश सारथी, भूखेन्द्र सारथी, पूरन सारथी, आकाश सारथी, सूरेन्द्र सारथी, शिव कुमार सारथी, महेन्द्र, संजय, प्रदीप, शंकर, रूपेश, बाबूलाल, कैलाश, मानसिंह सारथी, इंदल सारथी सहित सूत सारथी समाज के वरिष्ठजन महिलाएं, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page