Advertisement
Uncategorized

पांडादाह धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। केसीजी कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पांडादाह धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल प्रक्रिया, बोरे की उपलब्धता, परिवहन और उठाव कार्यों की स्थिति सहित सभी व्यवस्था का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। धान की नमी जांच प्रक्रिया का अवलोकन कर उन्होंने नमी जांच यंत्र कार्यशील परीक्षण निर्धारित मानक अनुसार और किसानों को परिणाम की स्पष्ट जानकारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि सही नमी परीक्षण किसान हित और खरीदी की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने केंद्र की ड्रेनेज व्यवस्था को तत्काल सुधारने का निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी अवधि में पानी की निकासी साफ-सफाई और परिसर का नियमित रख रखाव अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि अव्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है इसलिए अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने अधिकारियों को पंजीयन कार्यों में तेजी लाने तथा किसानों का सहयोग करने कहा ताकि कोई भी किसान तकनीकी कारणों से खरीदी से वंचित न हो। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने स्पष्ट किया कि खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सभी आवश्यक सुधार कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करना अनिवार्य है। इस दौरान केंद्र प्रभारी द्वारा दैनिक खरीदी, किसानों की उपस्थिति, परिवहन व उठाव के अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page