शिक्षा

पाँचवीं बोर्ड परीक्षा में धनंजय देवांगन ने लहराया परचम, 93 प्रतिशत अंकों के साथ बने टॉपर

सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। नगर के प्रतिष्ठित साई एजुकेशनल एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) के छात्र धनंजय देवांगन ने केंद्रीकृत कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। उत्कृष्ट परिणाम के साथ उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और नगर का नाम रोशन किया है। धनंजय की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार सहित नगरवासियों में खुशी का माहौल है। वे नगर के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक चेतराम देवांगन के पोते हैं। उनके पिता कुमार देवांगन एवं माता ममता देवांगन ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। धनंजय ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता गुरुजनों और परिवारजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्र की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page