KCG

स्काउट-गाइड के नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्त भागवत का हुआ अभिनंदन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स केसीजी जिला संघ के प्रथम जिला मुख्य आयुक्त नियुक्त होने पर भागवत शरण सिंह का स्काउट-गाइड परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास पहुंचकर सम्मान स्वरूप कमिश्नर स्कार्फ पहनाया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में स्काउट-गाइड गतिविधियों का दायरा बढ़ेगा तथा युवाओं में सेवा और नेतृत्व के संस्कारों को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, जिला संगठन आयुक्त धनुष सिन्हा, विकासखंड सचिव सुनील गुनी, प्राचार्य डॉ.कमलेश्वर सिंह, गाइडर नीलू सिंह, सरस्वती बंते, पायल सिंह तथा स्काउटर कुशाल ध्रुवे सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page