KCGअपराध

नशे की हालत में हंगामा और मारपीट की कोशिश, आरोपी को भेजा गया जेल

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केसीजी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जालबाँधा ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर राहगीरों से गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम करमतरा स्थित प्रभुदास साहू के ईंट-भट्ठे के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहा है तथा मारपीट करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश सिंह पिता अजीत सिंह (41 वर्ष) निवासी प्रगति नगर रिसाली भिलाई बताया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और लगातार शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न करता रहा है। इसके बाद पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के आधार पर इस्तगासा क्रमांक 42/264/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी खैरागढ़ के समक्ष पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। केसीजी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वाले या असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उनके विरुद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page