अपराध

9 हजार रूपये के साथ जुआ-सट्टा के तीन आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा खेलने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार बुधवार को एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी नेहा पाण्डे के मार्गदर्शन तथा आईसी प्रभारी सउनि केके राय के नेतृत्व में पुलिस टीम जुआ सट्टा खेलाने वाले, अवैध शराब व नशीली पदार्थ बेचने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया जहां अलग-अलग स्थानों में जुआ-सट्टा खेलाने वाले आरोपी राजेश जांगड़े पिता शिव प्रसाद जांगड़े उम्र 42 साल निवासी पंचपेड़ी पास से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन व नगदी रकम 1320 रूपये, सतीश यादव पिता स्व.सखाराम यादव उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्र.03 ठेलकाडीह के पास से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन व नगदी रकम 4085 रूपये तथा आरोपी लोकेश यादव पिता स्व.पुरानिक यादव उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्र.12 स्टेशनपारा राजनांदगांव के पास से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन व नगदी रकम 4300 रूपये, कुल नगदी रकम 9705 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 116 (3) के तहत कार्यवाही की गई. सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रआर आशीष वर्मा, प्रदीप जंघेल, दानेश सिंह एवं आईसी प्रभारी थाना ठेलकाडीह सउनि केके राय, प्रआर रमेश कोरेटी, आरक्षक नरेश चन्द्रा, बिहासू यादव, प्रदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page