Uncategorized

नये साल में शराब पीकर और तीन सवारी दो पहिया चलाई तो खैर नहीं

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. नववर्ष में खैरागढ़ में सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर यातायात प्रभारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नाबालिक वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने वाले वाहन चालकों को हिदायत देते हुये उन पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। नये साल के मद्देनजर नगर में नाबालिक वाहन चालकों व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के वाहन को जब्ती कर 2 तारीख तक यातायात थाने में रखा जाएगा।

यातायात प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में यातायात पुलिस द्वारा जिला वासियों के सुगम आवागमन के लिये यातायात पुलिस द्वारा अस्तित्व में आने के बाद से ही यातायात नियमों की अनदेखी कर यातायात नियमों का उलंघन करने वाले साढ़े पांच हजार से भी अधिक व शराब पीकर वाहन चलाने वाले 95 लोगों पर चलानी कार्यवाही की जा चुकी हैं। चलानी कार्यवाही कर अब तक यातायात पुलिस द्वारा 17 से 18 लाख रुपये की वसूली भी की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page