पॉलिटिक्स

नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिये भाजपा ने रामजी और नीलू को बनाया पर्यवेक्षक

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश महामंत्री रामजी भारती व प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष पद के जीत के लिये इन्हें पर्यवेक्षक चुना गया है। श्री साहू ने बुधवार 18 सितंबर को होने वाली नगर पालिका परिषद चुनाव में चिन्ह कमल छाप से निर्वाचित पार्षदों को व्हिप जारी करते हुये भाजपा पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने अनुशासनात्मक निर्देश जारी किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page