Uncategorized

धरमपुरा एनीकट के पास चला विशेष स्वच्छता अभियान, नागरिकों को दिया कचरा प्रबंधन का संदेश

खैरागढ़। ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर पालिका खैरागढ़ क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘हमर खैरागढ़-स्वच्छ खैरागढ़’ की थीम के तहत धमधा रोड स्थित धरमपुरा शनि मंदिर के पास एनीकट क्षेत्र में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान की शुरुआत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका कर्मचारियों और सेवाभावी संस्थाओं के सदस्यों ने एनीकट क्षेत्र में सफाई की तथा आसपास के कचरे को एकत्र कर व्यवस्थित किया। अभियान के दौरान आम नागरिकों को कचरा प्रबंधन, गीले एवं सूखे कचरे के स्रोत पर पृथक्करण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के संबंध में जानकारी दी गई। नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।इस अवसर पर डीएफओ संजय यादव, डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचा, एसडीओ वन अजय राजपूत, रेंजर सुश्री सिमरन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनीत वर्मा, पार्षदगण, वन विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page