KCG

दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची राष्ट्रपति का इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया स्वागत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दुर्ग संभागायुक्त व इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति सत्यनारायण राठौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ज्ञात हो कि शनिवार 26 अक्टूबर को आईआईटी भिलाई में तीसरे और चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति फ्लाईट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची जहां राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित दुर्ग संभागायुक्त ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। जहां उन्होंने समारोह को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page