Uncategorized

देहरादून में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में खैरागढ़ ने किया एक बार फिर शानदार प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ वन मंडल सहित छत्तीसगढ़ से शामिल वन विभाग के खिलाड़ियों ने देहरादून में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में खैरागढ़ ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुये 74 स्वर्ण, 34 रजत और 42 कांस्य जीते है। कुल 150 पदक और 578 अंकों के साथ लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया है। प्रतियोगिता में खैरागढ़ वन मंडल के खिलाड़ियों सहित राज्य के कुल 253 सदस्य शामिल हुए जिन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला बास्केटबॉल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने दमदार खेल दिखाया और रजत पदक हासिल किया। खैरागढ़ की खिलाड़ी भारती भुआर्य जो पिछले सात वर्षों से टीम का हिस्सा हैं ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि इस बार रोमांचक फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने अंतिम मिनट में एक अंक की बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में के.सी.जी. (खैरागढ़) जिले का भी सराहनीय प्रतिनिधित्व रहा। जिले से शामिल खिलाड़ी भारती भुआर्य, योगेश कोर्राम, सत्येन्द्र वर्मा तथा अधिकारी पंकज राजपूत, एसडीओ मोना माहेश्वरी और टी.आर. रंगडाल्हे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ और जिले का मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसी क्रम में वन कर्मचारी संघ जिला के.सी.जी. के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अभिषेक देवांगन, संरक्षक लाल हर्ष बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष आनंद यादव, अमित चावले तथा योगेंद्र जंघेल, रूपेंद्र साहू, चंदन मिर्चे और शेख सफी ने भी सभी प्रतिभागियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page