अपराध

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर फिर हुई सख्ती, 11 चालकों पर 1.35 लाख का जुर्माना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला पुलिस केसीजी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सघन वाहन चेकिंग के दौरान 11 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए जिन पर माननीय न्यायालय द्वारा कुल 1,35,000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में नियमित रूप से चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है बल्कि आमजन को जागरूक करने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। साथ ही 6 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेजे गए हैं। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page