KCG

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सोमवार को स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना साल्हेवारा बंजारी घाट मंदिर के पास घटी है।जानकारी अनुसार साल्हेवारा में ट्रक व स्कूटी में भिड़ंत स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के बंजारी मंदिर घाट के पास ट्रक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी में सवार 55 वर्षीय बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्कूटी में सवार रामचरण वर्मा उम्र 55 वर्ष सहसपुर निवासी अपने निजी काम से निवृत्त होकर अपने घर वापस जा रहा था तभी बंजारी मंदिर के पास सोमवार को दोपहर 2 बजे साल्हेवारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार रामचरण को ठोकर मार दी जिसके बाद घटना स्थल पर ही रामचरण वर्मा ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस और साल्हेवारा पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाना लाया साथ ही रामचरण के शव को साल्हेवारा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच विवेचना में लिया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page