छत्तीसगढ़

गोकना की महिलाओं ने सीखे स्वरोजगार के गुर, 14 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण का हुआ समापन

सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया। ग्राम पंचायत गोकना में रैंप (आरएएमपी) योजना के तहत आयोजित 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने भाग लेकर उद्यमिता, व्यवसाय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता व ऋण सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अचार, पापड़, बड़ी सहित स्थानीय खाद्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन में विशेष रुचि दिखाई।
समापन समारोह में फूड टेक्नोलॉजिस्ट सूर्यांश ताम्रकार ने महिलाओं को छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू कर उसे सफल उद्यम में विकसित करने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों और पारंपरिक उत्पादों के माध्यम से भी बेहतर आय के अवसर तैयार किए जा सकते हैं। महिला प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने व्यवसायिक प्रयासों में उपयोग करने की बात कही। साथ ही भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता और व्यवहारिक प्रशिक्षण सत्रों की संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में नरेश कोमरे, दीनानाथ लिल्हारे, फिरदौस खान तथा मालती साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर आयोजन संस्था, चॉइस कंसल्टेंसी, सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया है।ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता के प्रति बढ़ती जागरूकता और स्वरोजगार के प्रति उत्साह इस प्रशिक्षण की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page