Uncategorized

डिवाइडर से टकराकर टूटा युवक का पैर, अमलीपारा पुल पर दर्दनाक हादसा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ के अमलीपारा पुल पर बुधवार देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ जब शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार युवक पुल के डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बोटेपार (घुमका) निवासी 38 वर्षीय मनोज वर्मा खैरागढ़ शराब दुकान से शराब सेवन कर अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। अमलीपारा पुल के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका बायां पैर बुरी तरह से टूट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और डायल 108 एंबुलेंस को सूचित किया।

एंबुलेंस के माध्यम से मनोज वर्मा को सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि की। हालत को देखते हुये उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल मनोज वर्मा का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page