अपराध

चोरी के फरार आरोपी को छुईखदान पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार आरोपी सुरेन्द्र धुर्वे पिता विजय धुर्वे उम्र 21 साल निवासी खैरी थाना साजा के विरूद्ध छुईखदान थाने में धारा 173(8) जाफौ के तहत केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेन्द्र चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था जिसकी खोजबीन जारी थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में आरोपी की खोजबीन शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र.सीजी 25 एन 0755 कीमत 20 हजार को जप्त किया गया। आरोपी सुरेन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि अरविंद यादव, महिला प्रआर शिमला उसारे, आरक्षक संजय कुमार वर्मा व उदयशंकर बरेठ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page