Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

कार्ल मार्क्स को याद कर खैरागढ़ महाविद्यालय के छात्रों ने मनाई पुण्यतिथि

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कार्ल मार्क्स को याद करते हुये खैरागढ़ महाविद्यालय के छात्रों ने उनकी पुण्यतिथि मनाई। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग की तत्वाधान में प्रमुख समाजशास्त्री कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विश्व स्तर पर मार्क्स के सर्वकालिक योगदान पर चर्चा की गई जिसमें कार्यक्रम का संचालन करते हुये समाजशास्त्र विभाग की अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ.परमेश्वरी टांडिया ने कार्ल मार्क्स के जीवनी, सिद्धांतों, अवधारणाओं, प्रमुख रचनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति में उनके योगदान पर चर्चा की। कार्ल मार्क्स अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता व शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं उन्हें गरीबों, श्रमिकों, मजदूरों, शोषितों के मसीहा कहा जाता है। मार्क्स ने अपने जीवनपर्यंत गरीबों, श्रमिकों, मजदूरों, शोषितों के अधिकारों के लिये संघर्ष किया तथा उन्हें संगठित करने के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया कार्ल मार्क्स के योगदान को भूला नहीं जा सकता मार्क्स आज भी हमारे नेता व मसीहा के रूप में हम सबके हृदय में हैं। कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। शिक्षक डॉ.उमेंद्र चंदेल तथा कीर्ति यदु, सीमा वर्मा, हेमलता वर्मा, मिथलेश, दुलेश्वरी, सुनील वर्मा, लीलात्री साहू, जय श्री वर्मा, दीपाली मंडावी, गंगोत्री मरकाम, ममता धुर्वे, खिलेश्वर, प्रेम कुमार, मिथिलेश्वरी, चांदनी कवर, भूमिका साहू बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page