Uncategorized

तालाब किनारे बेहोश मिला अधेड़, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विचारपुर के तालाब किनारे पुलिस को एक अधेड़ अचेत अवस्था में मिला जिसे उपचार के लिये राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया लेकिन उपचार के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया. जानकारी अनुसार शुक्रवार 24 जून की शाम तकरीबन 5 बजे 112 की टीम को विचारपुर के तालाब किनारे 56 वर्षीय अधेड़ मुरली कोसरे पिता सुकालू कोसरे अचेत अवस्था में मिला. 112 की टीम ने आनन-फानन में अधेड़ को उपचार के लिये जिला अस्पताल राजनांदगांव ले जाकर भर्ती किया लेकिन इलाज के दौरान ही अधेड़ की मौत हो गई. ठेलकाडीह पुलिस ने बताया कि अधेड़ की मौत किस कारण से हुई है यह अभी अज्ञात है, फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच-विवेचना में लिया गया है. अधेड़ के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page