KCG

डाईट प्राचार्य सुनील शर्मा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ के प्राचार्य सुनील शर्मा को कलिंगा विश्वविद्यालय नवा रायपुर ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। सुनील शर्मा ने डीएलएड प्रशिक्षुओं की समस्या समाधान क्षमता के संदर्भ में रचनात्मकता एवं प्रेरणा का अध्ययन विषय पर अपना शोध कलिंगा विश्वविद्यालय की प्राध्यापक डॉ.लुभावनी त्रिपाठी के निर्देशन में पूर्ण किया है। डॉ.शर्मा ने बताया कि उनकी यह उपलब्धि उनके माता-पिता का सपना था जिसे साकार करने में उनकी पत्नी, पुत्र, गुरूजन व माता-पिता का सतत आशीर्वाद व सहयोग मिला वहीं इष्ट मित्रों और डाइट परिवार का सहयोग बना रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page