Uncategorized

ब्रह्माकुमारी बहने कल मनाएगी रक्षाबंधन का आध्यात्मिक पर्व

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़ पावन रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 12 अगस्त मंगलवार को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शाम 7 बजे से दिव्य संस्कृति भवन पेट्रोल पंप के पास किलापारा खैरागढ़ में होगा। संस्था की बहन चंद्रकली दीदी ने बताया कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है बल्कि यह आत्मिक संबंधों को मजबूत करने, पवित्रता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। इस मौके पर दिव्य शक्तियों का परिचय सकारात्मक सोच जीवन मूल्यों और आत्मिक शांति पर विशेष प्रवचन होगा। आयोजन के अंत में भंडारे का भी प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होकर लोग न केवल राखी का त्यौहार मना सकेंगे बल्कि जीवन में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा भी पाएंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page