ठेलकाडीह मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़.भारतीय जनता पार्टी मंडल ठेलकाडीह के नेतृत्व में विधानसभा डोगरगढ़ के अन्तर्गत जिला केसीजी के संयोजक घम्मन साहू के मार्गदर्शन में भारतीय सेना के सम्मान में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह प्रांगण से अटल चौक ठेलकाडीह तक भ्रमण किया गया। इस अवसर पर भारत माता की जयघोष और भारतीय सेना जिन्दा बाद के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेना की अदम्य साहस और सौर्य पराक्रम की भूरी भुरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी जीवन देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष टिलेश्वर साहू, ठेलकाडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष भोज बंजारे, पूर्व जनपद सदस्य सविता जागडे, तोपसिंह राजपूत, श्याम सुन्दर साहू, भुवन वर्मा, योगेंद पाल, नारायण साहू, महेश पाल, संतोष जैन, एवन विश्वकर्मा, उदय वर्मा, संतराम साहू, देवानंद वर्मा, दादू देवांगन, ललित जैन, ध्यान चंद बाफना, संतोष टंडन, नेमदास साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय श्रीवास्तव, डॉ.एलसी सिन्हा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुये।