KCG

ट्रैक्टर से गिरने पर 22 माह मासूम की हुई मौत

सत्यमेव न्यूज़ बाजार अतरिया. समीपस्थ ग्राम गोदरी में घटी एक लोमहर्षक दुर्घटना में ट्रेक्टर से गिरने के कारण 22 माह के मासूम की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार ग्राम गोदरी निवासी आलोक वर्मा के 1 साल 10 माह का पुत्र भावेश सोमवार की शाम तकरीबन 5ः30 बजे अपने कोठार में रखे ट्रैक्टर पर चढ़कर खेल रहा था इसी दौरान वह ट्रैक्टर से गिर गया और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा बच्चे को निजी वाहन से खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात होने के कारण बच्चे के शव का पोस्टमार्टम दूसरे दिन मंगलवार की सुबह हुआ और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृत बालक चार भाई बहनों एकलौता था। मंगलवार को गमगीन माहौल में ग्राम गोदरी में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया है। बालक की अकाल मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच-विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page