
ग्रामीणों में खुशी की लहर
सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। समीपस्थ ग्राम जुनवानी में नए पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पंचायत भवन का निर्माण गौण खनिज मद से स्वीकृत 20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण नए पंचायत भवन की मांग कर रहे थे जिसकी स्वीकृति पश्चात भूमिपूजन संपन्न होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विकेश गुप्ता प्रभारी बाजार अतरिया, राजेश्री त्रिपाठी जनपद अध्यक्ष खैरागढ़, दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता सभापति केसीजी, हरप्रसाद वर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवकुमार सेन अध्यक्ष भाजपा मंडल अतरिया, केशव चंदेल जिला भाजपा किसान मोर्चा, गणेश वर्मा तथा ग्राम पंचायत चिंगली के सरपंच जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत जुनवानी के सरपंच डागेश्वर, उपसरपंच समुंद बाई वर्मा, सचिव धर्मपाल गुप्ता सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जुनवानी, गोदरी, बोदागढ़ और परसूली क्षेत्र के ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण को गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नए पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीणों को पंचायत एवं प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। पंचायत स्तर पर बैठकों, योजनाओं के संचालन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। उक्त जानकारी धीरज वर्मा बीएलए-2 के द्वारा दी गई।