KCG

अंबिकापुर में आयोजित फैशन शो में खैरागढ़ की शुभांगी को मिला मिस साइनिंग स्टार का खिताब

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अंबिकापुर के होटल सिटी इन में आयोजित फैशन शो में खैरागढ़ की शुभांगी ताम्रकार को मिस साइनिंग स्टार का खिताब मिला। यह स्पर्धा मिसेस, मिस, किड्स, मिस्टर कैटेगिरी में थी जिसमें प्रदेश भर के अलग-अलग जिले से प्रतिभागी शामिल हुए। गौरतलब है कि शुभांगी कांफ्लुएन्स कालेज ऑफ इंस्टीट्यूट राजनांदगांव में बीकॉम अंतिम वर्ष की होनहार छात्रा है और नगर के दाऊचौरा वार्ड क्रमांक 17 निवासी विनोद जयश्री ताम्रकार की बेटी है और वह इसके पहले एक शार्ट फ़िल्म में भी शानदार अभिनय कर चुकी है और वहीं मॉडलिंग के क्षेत्र में भी गहरी रुचि रखती हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page