KCG

जिले में शुरू हुआ “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026”

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उन्मुखीकरण बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विभागीय अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित यह अभियान “सबसे दूर सबसे पहले” थीम पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और विशेष पिछड़ी जनजातियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। बैठक में कलेक्टर चंद्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि चयनित गांवों और पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बैगा जनजाति बहुल क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए इसे जनसहभागिता से जोड़कर प्रभावी बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिल सके। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास स्वर्णिम शुक्ला ने बताया कि सात दिवसीय इस आयोजन के दौरान स्वास्थ्य शिविर, हितग्राही संतृप्ति अभियान, ट्रांजेक्ट वॉक, जनसुनवाई, आधार सेवा केंद्रों में विशेष गतिविधियां तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय समुदायों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page