Advertisement
Uncategorized

जिले में धान खरीदी का सांसद संतोष पांडे ने किया विधिवत शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन सत्र का आज से शुभारंभ हो गया। राज्यव्यापी खरीदी व्यवस्था के साथ खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में भी 39 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 51 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य विधिवत प्रारंभ हुआ। ग्राम सलौनी स्थित उपार्जन केंद्र में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर व किसानों के धान की तौल कराकर खरीदी सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, जिपं सभापतिद्वय ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, क्षेत्रीय जनपद सदस्य खेमराज जैन, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, सेवा सहकारी समिति सलोनी के अध्यक्ष कोमल वर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, जनपद सभापति शैलेंद्र मिश्रा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.शैलेंद्र त्रिपाठी सहित विशेष तौर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल, एडीएम सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम टीपी साहू, जालबांधा चौकी प्रभारी बीरेंद्र चंद्राकर, तहसीलदार आशीष देवहारी, समिति प्रबंधक प्रेमप्रकाश यदु सहित क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक मकसूदन वर्मा, रवींद्र वर्मा, पुराणिक वर्मा, भूषण वर्मा, पीतांबर वर्मा, नीलकुमार वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


सांसद पांडे ने कहा कि धान छत्तीसगढ़ की कृषिगत पहचान और किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, सुगमता और समयबद्धता के साथ संचालित की जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उनके अनुसार शासन की प्राथमिकता किसानों को उनकी मेहनत का मूल्य समय पर और सुनिश्चित रूप से उपलब्ध कराना है।


उपार्जन केंद्र में सुबह से ही किसानों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। पहली तौल के साथ ही खरीदी केंद्र में गतिविधियां तेज हो गईं। किसानों ने खरीदी के पहले ही दिन उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुव्यवस्थित व्यवस्था से उन्हें राहत और विश्वास दोनों मिला है। जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों से भी खरीदी प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिला प्रशासन और सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में खरीदी का क्रम पूरे दिन जारी रहा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page