Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

जिले के सेवा सहकारी समितियों में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले के वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति अमलीपारा, ईटार एवं पांडादाह में नवनियुक्त अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि में प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू उपस्थित रहे। उन्होंने समिति अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, कमलेश सिंह भदौरिया व पंकज सिंह को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सचिन सिंह बघेल ने किसानों को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी करने प्रतिबद्ध है। इसके अलावा कृषकों को ऑर्गेनिक खेती, जमीन को सुरक्षित-सुव्यवस्थित रखने अनुरोध किया। श्री बघेल ने सहकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सहकारिता को किसान की समृद्धि का प्रमुख अंग बताया। किसानों को सहकारिता से जुड़कर जानकारी रखने का आह्वान करते हुये किसानों को धान की फसल के साथ मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने ली जाने वाली फसलों को लेने प्रेरित किया। उन्होंने समिति के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और किसानों द्वारा यदि एक भी शिकायत होती है तो समिति के अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर उस शिकायत पर समाधन किया जाये अन्यथा समिति के कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश भाजपा महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों के हित में काम करती है और किसानों को उनके उपज का सही दाम देने का काम भाजपा सरकार करती है। जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों का 3100 रुपये के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है जिससे किसानों में काफी उत्साह है। अवसर पर भाजपा नेता विकेश गुप्ता, जीवन देवांगन, कमलेश सिंह भदौरिया, नरोत्तम सिन्हा, विनय देवागन, नरेंद्र श्रीवास, चेतन वर्मा, कोमल वर्मा, राजेश देवांगन, चेतन निषाद, बिशेषर साहू, जगतुराम साहू, आलोक शर्मा, देवकरण वर्मा, नंद चन्द्राकर, शैलेन्द्र वर्मा, रूपेश रजक, गोरेलाल वर्मा, श्रीमती कीर्ति वर्मा, अरुणा बनाफर, रामेश्वर रामटेके, सन्तोष देवांगन, संजय यदु, पुष्पराज सिंह ठाकुर व रामकिशुन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page