Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCGपॉलिटिक्स

जिले के द्वितीय स्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेसी, भाजपा पर लगाया उपेक्षा का आरोप

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के दौरान हमें जिले का सौगात मिला और प्रथम स्थापना दिवस हमारे सरकार के द्वारा धूम-धाम से राजा फतेह सिंह मैदान में मनाया गया था। जिले वासियों का दुर्भाग्य है कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिले का द्वितीय वर्षगांठ तक नहीं मनाया गया और न ही जिला प्रशासन के द्वारा जिले के स्थापना दिवस पर किसी भी प्रकार का आयोजन किया गया। विधायक वर्मा ने आगे कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की सौगात कांग्रेस ने दी है इसलिये कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले का स्थापना दिवस मना रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस की सरकार द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के क्षेत्रवासियों को जिले की सौगात दी गई। केसीजी के द्वितीय स्थापना दिवस पर समस्त जिलेवासियों को शुभकामना देते हुये कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस पर किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया गया यह दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री देवांगन ने आगे कहा कि जिला प्रशासन ने स्थापना दिवस नहीं मनाया लेकिन क्षेत्रवासियों सहित जिला निर्माण के बैनर तले काफी संघर्ष और आंदोलन के बाद कांग्रेस की सरकार में हमें जिले की सौगात मिली है। इस दौरान विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, पं.मिहिर झा, सुनील पांडे, मनराखन देवांगन, संदीप सिरमौर, नदीम मेमन, रामकुमार जांगड़े, रविंद्र सिंह, हेम कल्याणी तोड़े, गुलशन तिवारी, हेमदास बंजारे, पुरूषोत्तम वर्मा, दयाराम पटेल, राधे पटेल, दीपक देवांगन, शत्रुहन धृतलहरे, सुमित तांडिया, दिलीप लहरे, संत निषाद, विनोद ताम्रकार, दुर्गेश साहू, जगदीश शर्मा, महेंद्र वर्मा व चंद्रेश यदु उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page