KCG

विश्व दृष्टि दिवस पर प्रेस बायोपिक चश्मा का हुआ वितरण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन व कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा की उपस्थिति में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर सीएमएचओ डॉ.आशीष शर्मा के द्वारा उन्हें निःशुल्क प्रेस बायोपिक चश्मा का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि विश्व दृष्टि दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये और स्कूली बच्चों सहित अस्पताल पहुंचने वाले नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के तहत आरबीएसके टीम छुईखदान द्वारा बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया और उन्हें नेत्र के संबंध में स्वास्थ्यगत शिक्षा भी दी गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page