Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

जिला मुख्यालय खैरागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश की साय सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला मुख्यालय खैरागढ़ के ईतवारी बाजार स्थित स्टेट हाईवे में जिला कांग्रेस कमेटी ने जंगी प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा जिस प्रकार केंद्र सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे उसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार को बिजली बिल की यह जनविरोधी नीति भी वापस लेनी होगी। जब तक यह फैसला वापस नहीं लिया जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बनी लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने में सफल रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे ने इसे सीधे-सीधे आम जनता की जेब पर डाका करार देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता की आर्थिक स्थिति को समझते हुए बिजली बिल में राहत दी थी लेकिन वर्तमान सरकार की नई नीति आम जनता को आर्थिक रूप से परेशान करेगी। प्रदर्शन में विधायक यशोदा वर्मा के साथ जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, रामकुमार पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, देवराज किशोर दास वैष्णव, किसान नेता कामदेव जंघेल, दिनेश बोरकर, दिनेश साहू, मोतीलाल जंघेल, गोवर्धन मेरावी, सुरेन्द्र सिंह, सोनू ढीमर,अरशद हुसैन, नित्यशरण सिंह, ज्ञानेंद्र जंघेल, मोहम्मद खान, अलताफ अली, निरंजन जंघेल, पूरन सारथी, भरत चन्द्राकार, रविन्द्र सिंह गहरवार, अमित सिंह, दयाराम पटेल, नदीम मेमेन, रमेश मेन्द्र, विनोद यादव, सोनू ढीमर, शुभम यादव, अशोक मेन्द्र, संदेश मेन्द्र, शेखर पटिला, अनुभा चंद्राकर, मनोज बैद, गोपीलाल रजक, राजा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page