Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

जिला मुख्यालय खैरागढ़ में हर्षाल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ ऐतिहासिक फतेह मैदान में मनाया गया। सांसद संतोष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। श्री पांडे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा और एसपी त्रिलोक बंसल के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया, तत्पश्चात् हर्ष के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया। मुख्य अतिथि श्री पांडे ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुये निकेश यादव के पिता पुरषोत्तम यादव को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष सिंह ठाकुर तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पांडे ने परेड में उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले टुकड़ियों को सम्मानित किया। इनमें सशस्त्र बल समूह में प्रथम स्थान जिला महिला पुलिस बल, द्वितीय स्थान भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस 40वीं वाहिनी व तृतीय स्थान पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रहा। इसी प्रकार परेड कनिष्ठ में प्रथम स्थान स्काउट गाइड बालिका सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़, द्वितीय स्थान एनसीसी बालक डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी खैरागढ़ एवं तृतीय स्थान स्काउट गाइड बालिका आत्मानंद स्कूल खैरागढ को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिलापंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश चंद्रकुमार कश्यप, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत सदस्य घम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि भागवतशरण सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छुईखदान खम्मन ताम्रकार, वनमण्डलाधिकारी आलोक तिवारी, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू तथा गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page