KCG

जिला मुख्यालय के विकास का खाका खींचने कलेक्टर ने पालिका प्रतिनिधियों से की चर्चा

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. जिला निर्माण के बाद मुख्यालय के रूप में स्थापित हुये संगीत नगरी खैरागढ़ के बेहतर भावी विकास को लेकर कलेक्टर ने नगर पालिका के प्रतिनिधियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की. नगर विकास की परिकल्पना को साकार करने के साथ जिला मुख्यालय के मुताबिक संगीत नगरी के विकास कार्यों को गति देने कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने पालिका सभागार में पालिका के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर सहभागिता को लेकर चर्चा की. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने इस दौरान नगर पालिका में संचालित कार्यों की जानकारी ली वहीं अटके हुये विकास कार्यों एवं प्रगतिशील निर्माण कार्यों की समीक्षा की. कलेक्टर श्री वर्मा ने पालिका के जनप्रतिनिधियों से नगर विकास के प्रमुख कार्यों पर चर्चा की. कलेक्टर ने इस दौरान नगर में बेहतर भावी विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की. पालिका में क्या बेहतर होना चाहिए और कौन से कार्यों की स्वीकृति लंबे समय से अटकी है इसकी जानकारी लेकर सभी के सहयोग से पूरा करने का भरोसा दिलाते हुये सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को अनिवार्य बताया. कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले के हिसाब से नगर विकास की योजना बनाने तथा बेहतर कार्य करने को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे. उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में सर्वसम्मति से कार्य करने सभी की सहभागिता आवश्यक है. बैठक में नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्र रजक, सभापतिगण शत्रुहन धृतलहरे, दीलिप लहरे, पुरूषोत्तम वर्मा, सुमन पटेल, दीपक देवांगन, सुमित टांडिया, सीएमओ प्रमोद शुक्ला, पार्षद विनय देवांगन, खिलेश्वरी पटेल, दिलीप राजपूत, मोनिका रजक, रेखा गुप्ता, पुष्पा सिंदूर, चंद्रशेखर यादव, गिरिजा चंद्राकर, देवीन कोठले, पार्षद प्रतिनिधि विकेश गुप्ता, कमलेश कोठले, दयाराम पटेल सहित पालिका प्रशासन के राजेश तिवारी, मनोज शुक्ला, टोडर सिंह, लेखापाल दुष्यंत कुमार व अन्य मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page