Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

जिला भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन 12 मार्च को

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. केसीजी जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का भूमिपूजन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री छग डॉ.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में रविवार 12 मार्च को किया जायेगा. पिपरिया स्थित मुख्य मार्ग में नवीन जिला कार्यालय का निर्माण किया जायेगा जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम रविवार को संपन्न होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, प्रदीप गांधी, पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी, पूर्व प्रदेश उपाध्क्ष खूबचंद पारख, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश एच. लाल व संतोष अग्रवाल, सुरेश डुलानी, खैरागढ़ विस प्रभारी डॉ.सियाराम साहू, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ विनोद खाण्डेकर, रामजी भारती, सरोजनी बंजारे, जिपं अध्यक्ष गीता घासी साहू, पिव प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष सचिन बघेल, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व केसीजी जिला प्रभारी राकेश यादव उपस्थित होंगे. केसीजी जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, महामंत्री रामाधार रजक व पूरन जंघेल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थिति की अपील की है.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page