Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
Uncategorized

जिला भाजपा अध्यक्ष ने घोषित की अपनी नई कार्यकारिणी

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला इकाई के लंबे इंतजार के बाद आज जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला भाजपा खैरागढ-छुईखदान-गण्डई के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की कर अपनी जम्बो कार्यकारिणी का गठन जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू ने की है। कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर
पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद सिन्हा झुरानदी, राजेश मेहता गण्डई, जीवन देवांगन ठेलकाडीह, निलिमा महेश गोस्वामी व प्रकाश सिंह ठाकुर खैरागढ, जैनेन्द्र जंघेल पदमावतीपुर का मनोनयन किया गया है वहीं संगठन के बेहद महत्वपूर्ण महामंत्री के पद पर युवा तुर्क भाजपा नेता नवनीत जैन छुईखदान व कोषाध्यक्ष पद पर शशांक ताम्रकार खैरागढ को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही जिला प्रवक्ता के अहम पद पर वाकपटु व युवा भाजपा नेता विनय देवांगन खैरागढ़ को चुना गया है। इसके साथ ही सहकोषाध्यक्ष के पद पर अनिल अग्रवाल गण्डई व पार्टी के मंत्रीगण के रूप में ललित सोनी साल्हेवारा, दीना जंघेल गर्रा, ज्ञान यादव छुईखदान, अरूणा राजू सिंह चिखलदाह, जंत्री साहू करमतरा, जमुना कुर्रे जोरातराई व हेमलता मंडावी साल्हेवारा को पद दायित्व सौंपा गया है। पार्टी के निष्ठावान नेता कृष्णा वर्मा पिपरिया खैरागढ व महावीर जैन छुईखदान को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है वहीं मिडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर यतीश साहू मुतेडा नवागांव को जिम्मेदारी दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू ने नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन, जातीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। घोषणा में युवाओं को अहम जिम्मेदारियाँ देकर संगठन में नई ऊर्जा लाने का प्रयास किया गया है वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मार्गदर्शक भूमिकाएँ सौंपी गई हैं। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि यह नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना से कार्य कर संगठन को और मजबूत करेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page